Jobstruggler

The Study for Government Exams

Competitive Exam's Preparation: SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC JE, SSC JHT, SSC CAPF & CISF; Banking Exams- IBPS PO, Clerk, SO, IBPS RRB, SBI PO, SBI Clerk, RBI Grade-B, RBI Assistant; Railway Exams- RRB Group-D, JE, NTPC, ALP, SSE, RRB RPF & other one day Exams

जीव विज्ञान की उपशाखाएं और महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न

जीव विज्ञान की शाखाएं एवं उपशाखाएं
जीव विज्ञान की उपशाखाएं
(A). जीव विज्ञान की शाखाएं एवं उपशाखाएं
विज्ञान का क्षेत्र अध्ययन का विषय
जूलॉजी (Zoology)
विभिन्न प्रकार के जंतुओं का विस्तृत अध्ययन
वनस्पति विज्ञान (Botany)
विभिन्न प्रकार के पादपों व उनके क्रियाकलापों का अध्ययन
पैलियोबॉयोलॉजी/जीवाश्मिकी (Palaeobiology/Palaeontology)
जीवों (जंतु एवं पादप) के जीवाश्नों का अध्ययन
पैलियोबॉटनी (Palaeobotany)
पादप जीवाश्मों का अध्ययन
इकोलॉजी (Ecology)
सजीवों पर उनके चारों ओर के पर्यावरण के प्रभाव का अध्ययन
जेनेटिक्स (Genetics)
जीवों के आनुवंशिक लक्षणों तथा उनकी वंशागति का अध्ययन
फिजियोलॉजी (Physiology)
शरीर के विभिन्न भागों के कार्य तथा कार्य विधियों का अध्ययन
पैडोलॉजी (Pedology)
मृदा, मृदा निर्माण, मृदा के प्रकार इत्यादि का अध्ययन
जेरोंटोलॉजी (Gerontology)
मनुष्य में वृद्धावस्था एवं काल प्रभावन के सामाजिक, संज्ञानात्मक, मनोवैज्ञानिक तथा जैविक पहलुओं का अध्ययन
इथोलॉजी (Ethology)
मानव सहित सभी जंतुओं के व्यवहार का अध्ययन, पशु व्यवहार का वैज्ञानिक अध्ययन (विशेष रूप से प्राकृतिक वातावरण में)
बायोनिक्स (Bionics)
जैविक जगत के गुणों, सिद्धांतों के प्रयोग द्वारा आधुनिक उपकरणों व अभियांत्रिकी तंत्रों का निर्माण करना
मायोलॉजी (Myology)
मनुष्य की पेशियों का अध्ययन
मैमेलॉजी (Mammalogy)
स्तनधारी जंतुओं का अध्ययन
वायोनोमी (Bionomy)
जीवन के नियमों से संबंधित अध्ययन
बायोमेट्री (Biometry)
गणित एवं सांख्यिकी की तकनीकों द्वारा जीव विज्ञान का अध्ययन
फ्रेनोलॉजी (Phrenology)
मस्तिष्क के विभिन्न भागों की क्रियाशीलता तथा विक्षिप्तता का अध्ययन
एंथोलॉजी (Anthology)
फूलों का अध्ययन
एग्रोस्टोलॉजी (Agrostology)
घास से संबंधित अध्ययन
पैलीनोलॉजी (Palynology)
विभिन्न प्रकार के परागकणों का अध्ययन
आंकोलॉजी (Oncology)
कैंसर व संबंधित ट्यूनर का अध्ययन
टेरैटोलॉजी (Teratology)
शारीरिक विकास में जाने वाली असमानताओं का अध्ययन
कॉन्ड्रोलॉजी (Chondrology)
उपास्थि से संबंधित अध्ययन
ऑस्टियोलॉजी (Osteology)
अस्थियों का अध्ययन
सेरोलॉजी (Serology)
रुविर सीरम का वैज्ञानिक अध्ययन
हीमैटोलॉजी (Haematology)
रुधिर का अध्ययन
न्यूरोलॉजी (Neurology)
तंत्रिका तंत्र से संबंधित अध्ययन
लीथोट्रिप्सी (Lithotripsy)
एक चिकित्सकीय प्रक्रिया, जिसमें किरणों की सहायता से गुर्दे, पित्ताशय, मूत्राशय की थैली में स्थित पथरी को तोड़कर मरीज का इलाज किया जाता है।
पैथोलॉजी (Pathology)
रोगों की प्रकृति, लक्षणों व कारकों का अध्ययन
पैरासिटोलॉजी (Parasitology)
परजीवी जीवों का अध्ययन
वाइरोलॉजी (Virology)
विषाणुओं (वायरस) का अध्ययन
बैक्टिरियोलॉजी (Bacteriology)
जीवाणुओं का अध्ययन
एंटोमोलॉजी (Entomology)
कीटों का अध्ययन
मिरमेकोलॉजी (Myrmecology)
चींटियों का अध्ययन
मैलेकोलॉजी (Malacology)
मोलस्का और उनके खोलों का अध्ययन
इक्थियोलॉजी (Ichthyology )
मत्स्य की संरचना, कार्यिकी इत्यादि का अध्ययन
सर्पेटोलॉजी (Serpentology)
सर्पों का अध्ययन
हर्पेटोलॉजी (Herpetology)
उभयचरों तथा सरीसृपों का अध्ययन
आर्निथोलॉजी (Ornithology)
पक्षियों का अध्ययन
डर्मेटोलॉजी (Dermatology)
त्वचा तथा उसके रोगों का अध्ययन
वायोनोमिक्स (Bionomics)
जीवधारियों का उनके वातावरण के साथ संबंध का अध्ययन
ट्रोफोलॉजी (Trophology)
पोषण एवं पोषण विधियों का अध्ययन
टेटोलॉजी (Tetology)
उपार्जित लक्षणों का अध्ययन
(B). प्रमुख शब्दावलियां एवं संबंधित उत्पाद
प्रमुख शब्दावलियां उनसे संबंधित उत्पाद
एपीकल्चर (Apiculture)
व्यापारिक स्तर पर शहद उत्पादन तथा फसलों में परागण हेतु मधुमक्खी पालन
एक्वाकल्चर (Aquaculture)
जलीय जीवों (जंतु एवं वनस्पतियों) का संवर्धन
एवीकल्चर (Aviculture)
पक्षी पालन
एल्गाकल्चर (Algaculture)
एक्वाकल्चर का एक प्रकार, जिसके अंतर्गत शैवालों की कृषि की जाती है।
पिसीकल्चर (Pisciculture)
मत्स्य (मछली) पालन
एग्रीकल्चर (Agriculture)
फसल संवर्धन, पशुपालन तथा कृषि से संबंधित विज्ञान
सेरीकल्चर (Sericulture)
कच्चे रेशम के उत्पादन हेतु रेशम कीट का पालन
सिल्वीकल्चर (Silviculture)
वनों के विकास, संरचना/संरचना, और गुणवत्ता को नियंत्रित करने की एक पद्धति है I
स्पांजीकल्चर (Spongiculture)
स्पंजों का संवर्धन (यानि स्पंजों की खेती)
फ्लोरीकल्चर (Floriculture)
फूलों की खेती या पुष्प कृषि
ओलेरीकल्चर (Olericulture)
सब्जियों की कृषि
अरबोरीकल्चर (Arboriculture)
वृक्षों तथा झाड़ियों की कृषि
हॉर्टीकल्चर (Horticulture)
फूलों, फलों, सब्जियों व मसालों की खेती
पोमोलॉजी (Pomology)
फलों की कृषि
एग्रोनॉमी (Agronomy)
फसलों की खेती
वर्मीकल्चर (Vermiculture)
कृषि उत्पादन में वृद्धि हेतु केंचुआ पालग
ओस्ट्रीकल्चर (Ostriculture)
व्यापार हेतु सीपों (Oysters) में कृत्रिम प्रजनन
ओलीकल्चर (Oleiculture)
जैतून (Olives) का उत्पादन, संरक्षण तथा व्यापार
हेलीकल्चर (Heliculture)
घोंघे (Snails) का संवर्धन
विटीकल्चर (Viticulture)
अंगूर उत्पादन
मेरीकल्चर (Mariculture)
मानव उपभोग हेतु समुद्री जीवों (जंतु व वनस्पति) का संवर्धन
मोरीकल्चर (Moriculture)
शहतूत की खेती
हाइड्रोपोनिक्स (Hydroponics)
एक ऐसी विधि है जिसमें पौधों को बिना मिट्टी के, पोषक तत्वों से भरपूर पानी के घोल में उगाया जाता है I (एयरोपोनिक्स (Aeroponics)/ एयरोकल्चर (Aeroculture) भी कहा जाता है)
सिट्रीकल्चर (Citriculture)
खट्टे फलों व फल उत्पादों का संवर्धन
वेजीकल्चर (Vegeculture)
सब्जियों एवं पौधों की कृषि (मुख्यतः जड़ वाले फसलों की कृषि, जिनमें कायिक प्रवर्धन होता है)

जीव विज्ञान की उपशाखाएं : महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न

Quest-1: सूची-I में दिए गए विज्ञान के क्षेत्रों को सूची-II में दिए गए उनके अध्ययन विषयों से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (विज्ञान का क्षेत्र) सूची-II (अध्ययन का विषय)
(A) जूलॉजी (Zoology) (1) पौधों का अध्ययन
(B) बॉटनी (Botany) (2) जानवरों का अध्ययन
(C) इकोलॉजी (Ecology) (3) जीवों और पर्यावरण के बीच संबंध का अध्ययन
(D) फिजियोलॉजी (Physiology) (4) जीवों के आंतरिक कार्यों और क्रियाओं का अध्ययन

सही मिलान चुनिए:

    1. A-1, B-2, C-3, D-4
    2. A-2, B-1, C-3, D-4
    3. A-2, B-3, C-1, D-4
    4. A-4, B-1, C-3, D-2

उत्तर: (2) A-2, B-1, C-3, D-4

व्याख्या:

जूलॉजी (Zoology)यह विज्ञान की वह शाखा है जो जानवरों के अध्ययन से संबंधित है।
बॉटनी (Botany)यह विज्ञान की वह शाखा है जो पौधों के अध्ययन से संबंधित है।
इकोलॉजी (Ecology)यह जीवों और उनके पर्यावरण के बीच संबंधों का अध्ययन है।
फिजियोलॉजी (Physiology)यह जीवों के आंतरिक कार्यों और शारीरिक क्रियाओं का अध्ययन है।

Quest-2: सूची-I में दिए गए शब्दों को सूची-II में दिए गए उनके विवरण से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (शब्द)
सूची-II (विवरण)
(A) जेनेटिक्स (Genetics) (1) आनुवंशिकता और विभिन्नता का अध्ययन
(B) जेरोंटोलॉजी (Gerontology) (2) वृद्ध होने की प्रक्रिया और उससे संबंधित समस्याओं का अध्ययन
(C) इथोलॉजी (Ethology) (3) जानवरों के व्यवहार का अध्ययन
(D) पैडोलॉजी (Pedology) (4) मिट्टी के निर्माण, संरचना और वर्गीकरण का अध्ययन

सही मिलान चुनिए:

    1. A-1, B-2, C-3, D-4
    2. A-2, B-1, C-3, D-4
    3. A-1, B-3, C-2, D-4
    4. A-4, B-2, C-3, D-1

उत्तर: (1) A-1, B-2, C-3, D-4

व्याख्या:

जेनेटिक्स (Genetics)यह आनुवंशिकता और विभिन्नता का अध्ययन है।
जेरोंटोलॉजी (Gerontology)यह वृद्ध होने की प्रक्रिया और उससे जुड़ी जैविक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्याओं का अध्ययन करता है।
इथोलॉजी (Ethology)यह जानवरों के व्यवहार का वैज्ञानिक अध्ययन है।
पैडोलॉजी (Pedology)यह मिट्टी के अध्ययन से संबंधित है।

Quest-3: सूची-I में दिए गए शब्दों को सूची-II में दिए गए उनके अध्ययन विषयों से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (शब्द)
सूची-II (अध्ययन का विषय)
(A) मायोलॉजी (Myology)(1) स्तनधारियों (mammals) का अध्ययन
(B) मैमेलॉजी (Mammalogy)(2) मांसपेशियों (muscles) का अध्ययन
(C) एग्रोस्टोलॉजी (Agrostology)(3) घासों (grasses) का अध्ययन
(D) ऑर्निथोलॉजी (Ornithology)(4) पक्षियों (birds) का अध्ययन

सही मिलान चुनिए:

    1. A-2, B-1, C-3, D-4
    2. A-1, B-2, C-3, D-4
    3. A-3, B-4, C-1, D-2
    4. A-2, B-1, C-4, D-3
उत्तर: (a) A-2, B-1, C-3, D-4 व्याख्या:
मायोलॉजी (Myology) यह मांसपेशियों का अध्ययन है।
मैमेलॉजी (Mammalogy) यह स्तनधारियों का वैज्ञानिक अध्ययन है।
एग्रोस्टोलॉजी (Agrostology) यह घासों का अध्ययन है।
ऑर्निथोलॉजी (Ornithology) यह पक्षियों का अध्ययन है।

Quest-4: सूची-I में दिए गए शब्दों को सूची-II में दिए गए उनके अध्ययन विषयों से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (शब्द)
सूची-II (अध्ययन का विषय)
(A) टेरैटोलॉजी (Teratology) (1) अजन्मे जीव में असामान्यताओं (विकृतियों) का अध्ययन
(B) आंकोलॉजी (Oncology) (2) उपास्थि (cartilage) का अध्ययन
(C) कॉन्ड्रोलॉजी (Chondrology) (3) ट्यूमर और कैंसर का अध्ययन
(D) ऑस्टियोलॉजी (Osteology) (4) हड्डियों (bones) का अध्ययन

सही मिलान चुनिए:

    1. A-1, B-2, C-3, D-4
    2. A-2, B-1, C-3, D-4
    3. A-1, B-3, C-2, D-4
    4. A-4, B-1, C-3, D-2

उत्तर: (3) A-1, B-3, C-2, D-4

व्याख्या:

टेरैटोलॉजी (Teratology)यह जन्मजात असामान्यताओं या विकृतियों का अध्ययन है।
आंकोलॉजी (Oncology)यह कैंसर और ट्यूमर का अध्ययन है।
कॉन्ड्रोलॉजी (Chondrology)यह उपास्थि का अध्ययन है।
ऑस्टियोलॉजी (Osteology)यह हड्डियों का अध्ययन है।

Quest-5: सूची-I में दिए गए शब्दों को सूची-II में दिए गए उनके अध्ययन विषयों से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (शब्द)
सूची-II (अध्ययन का विषय)
(A) हीमैटोलॉजी (Haematology) (1) तंत्रिका तंत्र (nervous system) का अध्ययन
(B) न्यूरोलॉजी (Neurology) (2) रक्त (blood) और रक्त-संबंधी रोगों का अध्ययन
(C) डर्मेटोलॉजी (Dermatology) (3) त्वचा (skin) और उसके रोगों का अध्ययन
(D) सेरोलॉजी (Serology) (4) रक्त सीरम (blood serum) का अध्ययन

सही मिलान चुनिए:

    1. A-1, B-2, C-3, D-4
    2. A-2, B-1, C-3, D-4
    3. A-4, B-1, C-3, D-2
    4. A-2, B-3, C-1, D-4
उत्तर: (b) A-2, B-1, C-3, D-4 व्याख्या:
हीमैटोलॉजी (Haematology) यह रक्त और उसके विकारों का अध्ययन है।
न्यूरोलॉजी (Neurology) यह तंत्रिका तंत्र के रोगों का अध्ययन है।
डर्मेटोलॉजी (Dermatology) यह त्वचा और उसके रोगों का अध्ययन है।
सेरोलॉजी (Serology) यह रक्त सीरम में एंटीबॉडी के अध्ययन से संबंधित है।

Quest-6: सूची-I में दिए गए शब्दों को सूची-II में दिए गए उनके अध्ययन विषयों से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (शब्द)
सूची-II (अध्ययन का विषय)
(A) पैरासिटोलॉजी (Parasitology) (1) विषाणुओं (viruses) का अध्ययन
(B) वाइरोलॉजी (Virology) (2) परजीवियों (parasites) का अध्ययन
(C) बैक्टिरियोलॉजी (Bacteriology) (3) जीवाणुओं (bacteria) का अध्ययन
(D) एंटोमोलॉजी (Entomology) (4) कीटों (insects) का अध्ययन

सही मिलान चुनिए:

    1. A-2, B-1, C-3, D-4
    2. A-1, B-2, C-3, D-4
    3. A-2, B-3, C-1, D-4
    4. A-4, B-1, C-3, D-2

उत्तर: (a) A-2, B-1, C-3, D-4

व्याख्या:

पैरासिटोलॉजी (Parasitology)यह परजीवियों का अध्ययन है।
वाइरोलॉजी (Virology)यह विषाणुओं का अध्ययन है।
बैक्टिरियोलॉजी (Bacteriology)यह जीवाणुओं का अध्ययन है।
एंटोमोलॉजी (Entomology)यह कीटों का अध्ययन है।

Quest-7: सूची-I में दिए गए शब्दों को सूची-II में दिए गए उनके अध्ययन विषयों से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (शब्द)
सूची-II (अध्ययन का विषय)
(A) मायर्मेकोलॉजी (Myrmecology) (1) घोंघे (snails) और उनके खोलों का अध्ययन
(B) मैलेकोलॉजी (Malacology) (2) चींटियों (ants) का अध्ययन
(C) इक्थियोलॉजी (Ichthyology) (3) मछलियों (fishes) का अध्ययन
(D) हर्पेटोलॉजी (Herpetology) (4) सरीसृप (reptiles) और उभयचर (amphibians) का अध्ययन

सही मिलान चुनिए:

    1. A-1, B-2, C-3, D-4
    2. A-3, B-4, C-1, D-2
    3. A-2, B-1, C-4, D-3
    4. A-2, B-1, C-3, D-4

उत्तर: (4) A-2, B-1, C-3, D-4

व्याख्या:

मायर्मेकोलॉजी (Myrmecology)यह चींटियों का अध्ययन है।
मैलेकोलॉजी (Malacology)यह घोंघे और मोलस्क (molluscs) का अध्ययन है।
इक्थियोलॉजी (Ichthyology)यह मछलियों का अध्ययन है।
हर्पेटोलॉजी (Herpetology)यह सरीसृप और उभयचरों का अध्ययन है।

Quest-8: सूची-I में दिए गए शब्दों को सूची-II में दिए गए उनके अध्ययन विषयों से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (शब्द)
सूची-II (अध्ययन का विषय)
(A) पैलियोबॉटनी (Palaeobotany) (1) जीवाश्मों (fossils) का अध्ययन
(B) पैलियोबायोलॉजी (Palaeobiology) (2) पौधों के जीवाश्मों का अध्ययन
(C) वायोनोमी (Bionomy) (3) जीवों के जीने के नियमों का अध्ययन
(D) वायोनोमिक्स (Bionomics) (4) जीवों के वातावरण से संबंध का अध्ययन

सही मिलान चुनिए:

    1. A-1, B-2, C-3, D-4
    2. A-2, B-1, C-4, D-3
    3. A-2, B-1, C-3, D-4
    4. A-4, B-3, C-2, D-1
उत्तर: (c) A-2, B-1, C-3, D-4 व्याख्या:
पैलियोबॉटनी (Palaeobotany) यह पौधों के जीवाश्मों का अध्ययन है।
पैलियोबायोलॉजी (Palaeobiology) यह जीवाश्मों (पुराने जीवन रूपों) का अध्ययन है।
वायोनोमी (Bionomy) यह जीवों के जीने के नियमों का अध्ययन है।
वायोनोमिक्स (Bionomics) यह जीवों और उनके वातावरण के बीच संबंधों का अध्ययन है (इकोलॉजी के समान)।

Quest-9: सूची-I में दिए गए शब्दों को सूची-II में दिए गए उनके अध्ययन विषयों से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (शब्द)
सूची-II (अध्ययन का विषय)
(A) बायोमेट्री (Biometry) (1) जैविक समस्याओं में सांख्यिकी (statistics) का अनुप्रयोग
(B) पैथोलॉजी (Pathology) (2) रोगों, उनके कारणों और प्रभावों का अध्ययन
(C) एंथोलॉजी (Anthology) (3) फूलों (flowers) का अध्ययन
(D) सर्पेटोलॉजी (Serpentology) (4) सर्पों (snakes) का अध्ययन

सही मिलान चुनिए:

    1. A-2, B-1, C-3, D-4
    2. A-1, B-2, C-3, D-4
    3. A-1, B-3, C-2, D-4
    4. A-4, B-2, C-3, D-1
उत्तर: (2) A-1, B-2, C-3, D-4 व्याख्या:
बायोमेट्री (Biometry) यह जैविक समस्याओं को हल करने में सांख्यिकी का उपयोग है।
पैथोलॉजी (Pathology) यह रोगों के कारण, प्रक्रिया और प्रभाव का अध्ययन है।
एंथोलॉजी (Anthology) वनस्पति विज्ञान में इसका अर्थ फूलों का अध्ययन भी है।
सर्पेटोलॉजी (Serpentology) यह साँपों का अध्ययन है।

Quest-10: सूची-I में दिए गए शब्दों को सूची-II में दिए गए उनके अध्ययन विषयों से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (शब्द)
सूची-II (अध्ययन का विषय)
(A) पैलीनोलॉजी (Palynology) (1) पराग कणों (pollen grains) और बीजाणुओं का अध्ययन
(B) बायोनिक्स (Bionics) (2) इंजीनियरिंग समस्याओं को हल करने में जैविक प्रणालियों का अध्ययन
(C) ट्रोफोलॉजी (Trophology) (3) पोषण (nutrition) और भोजन का अध्ययन
(D) टेटोलॉजी (Tetology) (4) जन्मजात विकृतियों या असामान्यताओं का अध्ययन

सही मिलान चुनिए:

    1. A-1, B-2, C-3, D-4
    2. A-2, B-1, C-3, D-4
    3. A-1, B-3, C-2, D-4
    4. A-4, B-2, C-3, D-1
उत्तर: (a) A-1, B-2, C-3, D-4 व्याख्या:
पैलीनोलॉजी (Palynology) यह पराग कणों और बीजाणुओं का अध्ययन है।
बायोनिक्स (Bionics) यह इंजीनियरिंग में जैविक सिद्धांतों का अनुप्रयोग है।
ट्रोफोलॉजी (Trophology) यह पोषण का अध्ययन है।
टेटोलॉजी (Tetology) यह जन्मजात विकृतियों का अध्ययन है (यह शब्द टेरैटोलॉजी का एक पुराना रूप है)।

Quest-11: सूची-I में दिए गए शब्दों को सूची-II में दिए गए उनके अध्ययन विषयों से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (शब्द)
सूची-II (अध्ययन का विषय)
(A) पैलियोबॉयोलॉजी (Palaeobiology) (1) प्राचीन जीवन के रूपों का अध्ययन
(B) पैलियोबॉटनी (Palaeobotany) (2) प्राचीन पौधों के जीवन का अध्ययन
(C) डर्मेटोलॉजी (Dermatology) (3) त्वचा और उसके रोगों का अध्ययन
(D) हीमैटोलॉजी (Haematology) (4) रक्त और उसके रोगों का अध्ययन

सही मिलान चुनिए:

    1. A-2, B-1, C-3, D-4
    2. A-1, B-3, C-2, D-4
    3. A-4, B-2, C-3, D-1
    4. A-1, B-2, C-3, D-4

उत्तर: (4) A-1, B-2, C-3, D-4

व्याख्या:

पैलियोबॉयोलॉजी (Palaeobiology)यह प्राचीन जीवन (जीवाश्मों) का अध्ययन है।
पैलियोबॉटनी (Palaeobotany)यह पौधों के जीवाश्मों का अध्ययन है।
डर्मेटोलॉजी (Dermatology)यह त्वचा का अध्ययन है।
हीमैटोलॉजी (Haematology)यह रक्त का अध्ययन है।

Quest-12: सूची-I में दिए गए शब्दों को सूची-II में दिए गए उनके अध्ययन विषयों से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (शब्द)
सूची-II (अध्ययन का विषय)
(A) वायरोलॉजी (Virology) (1) विषाणुओं का अध्ययन
(B) बैक्टीरियोलॉजी (Bacteriology) (2) जीवाणुओं का अध्ययन
(C) माइकोलॉजी (Mycology) (3) कवकों (fungi) का अध्ययन
(D) फाइकोलॉजी (Phycology) (4) शैवालों (algae) का अध्ययन

सही मिलान चुनिए:

    1. A-2, B-1, C-3, D-4
    2. A-1, B-2, C-3, D-4
    3. A-1, B-3, C-2, D-4
    4. A-4, B-2, C-3, D-1
उत्तर: (b) A-1, B-2, C-3, D-4 व्याख्या:
वायरोलॉजी (Virology) यह विषाणुओं का अध्ययन है।
बैक्टीरियोलॉजी (Bacteriology) यह जीवाणुओं का अध्ययन है।
माइकोलॉजी (Mycology) यह कवकों का अध्ययन है।
फाइकोलॉजी (Phycology) यह शैवालों का अध्ययन है।

Quest-13: सूची-I में दिए गए शब्दों को सूची-II में दिए गए उनके अध्ययन विषयों से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (शब्द)
सूची-II (अध्ययन का विषय)
(A) मैमेलॉजी (Mammalogy) (1) मछलियों का अध्ययन
(B) सर्पेटोलॉजी (Serpentology) (2) साँपों का अध्ययन
(C) एंटोमोलॉजी (Entomology) (3) कीटों का अध्ययन
(D) इक्थियोलॉजी (Ichthyology) (4) स्तनधारियों का अध्ययन

सही मिलान चुनिए:

    1. A-1, B-2, C-3, D-4
    2. A-2, B-1, C-3, D-4
    3. A-1, B-3, C-2, D-4
    4. A-4, B-2, C-3, D-1

उत्तर: (4) A-4, B-2, C-3, D-1

व्याख्या:

मैमेलॉजी (Mammalogy)यह स्तनधारियों का अध्ययन है।
सर्पेटोलॉजी (Serpentology)यह साँपों का अध्ययन है।
एंटोमोलॉजी (Entomology)यह कीटों का अध्ययन है।
इक्थियोलॉजी (Ichthyology)यह मछलियों का अध्ययन है।

Quest-14: सूची-I में दिए गए शब्दों को सूची-II में दिए गए उनके अध्ययन विषयों से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (शब्द)
सूची-II (अध्ययन का विषय)
(A) पैथोलॉजी (Pathology) (1) रोगों का अध्ययन
(B) पैरासिटोलॉजी (Parasitology) (2) पत्थरों (गुर्दे की पथरी) को तोड़ने की तकनीक
(C) लिथोट्रिप्सी (Lithotripsy) (3) परजीवियों का अध्ययन
(D) बायोनिक्स (Bionics) (4) इंजीनियरिंग में जैविक सिद्धांतों का अनुप्रयोग

सही मिलान चुनिए:

    1. A-1, B-2, C-3, D-4
    2. A-2, B-1, C-3, D-4
    3. A-1, B-3, C-2, D-4
    4. A-4, B-2, C-3, D-1

उत्तर: (3) A-1, B-3, C-2, D-4

व्याख्या:

पैथोलॉजी (Pathology)यह रोगों के कारण, विकास और प्रभाव का अध्ययन है।
पैरासिटोलॉजी (Parasitology)यह परजीवियों का अध्ययन है।
लिथोट्रिप्सी (Lithotripsy)यह चिकित्सा की एक तकनीक है जिसका उपयोग गुर्दे की पथरी को तोड़ने के लिए किया जाता है।
बायोनिक्स (Bionics)यह इंजीनियरिंग में जैविक सिद्धांतों का अनुप्रयोग है।

Quest-15: सूची-I में दिए गए शब्दों को सूची-II में दिए गए उनके अध्ययन विषयों से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (शब्द)
सूची-II (अध्ययन का विषय)
(A) आंकोलॉजी (Oncology) (1) तंत्रिका तंत्र का अध्ययन
(B) जेरोंटोलॉजी (Gerontology) (2) वृद्ध होने की प्रक्रिया का अध्ययन
(C) हीमैटोलॉजी (Haematology) (3) रक्त का अध्ययन
(D) न्यूरोलॉजी (Neurology) (4) कैंसर का अध्ययन

सही मिलान चुनिए:

    1. A-1, B-2, C-3, D-4
    2. A-2, B-1, C-3, D-4
    3. A-1, B-3, C-2, D-4
    4. A-4, B-2, C-3, D-1
उत्तर: (d) A-4, B-2, C-3, D-1 व्याख्या:
आंकोलॉजी (Oncology): यह कैंसर और ट्यूमर का अध्ययन है।
जेरोंटोलॉजी (Gerontology) यह वृद्ध होने की प्रक्रिया का अध्ययन है।
हीमैटोलॉजी (Haematology) यह रक्त का अध्ययन है।
न्यूरोलॉजी (Neurology) यह तंत्रिका तंत्र का अध्ययन है।

Quest-16: जंतु-विज्ञान (Zoology) किसका अध्ययन है?

  1. पौधे
  2. जीव-जंतु
  3. सूक्ष्मजीव
  4. मिट्टी

उत्तर: (2) जीव-जंतु

व्याख्या: Zoology जीव विज्ञान की वह शाखा है जिसमें जानवरों की संरचना, वर्गीकरण, जीवन-क्रिया और व्यवहार का अध्ययन किया जाता है।

Quest-17: वनस्पति विज्ञान (Botany) का संबंध है –

  1. पशु विज्ञान से
  2. पौधों के विज्ञान से
  3. मानव शरीर से
  4. कीट विज्ञान से

उत्तर: (2) पौधों के विज्ञान से

व्याख्या: Botany पौधों की संरचना, वृद्धि, प्रजनन और वर्गीकरण का अध्ययन करने वाली विज्ञान शाखा है।

Quest-18: जीवाश्म और प्राचीन जीवन के अध्ययन को क्या कहते हैं?

  1. Palaeontology
  2. Ecology
  3. Genetics
  4. Pathology

उत्तर: (1) Palaeontology (पैलियोबॉयोलॉजी)

व्याख्या:  Palaeontology (पैलियोबॉयोलॉजी) में जीवाश्मों के माध्यम से प्राचीन जीवन का अध्ययन किया जाता है।

Quest-19: पैलियोबॉटनी (Palaeobotany) किसका अध्ययन है?

  1. प्राचीन जीव-जंतु
  2. मिट्टी
  3. जीन
  4. प्राचीन पौधों के जीवाश्म

उत्तर: (4) प्राचीन पौधों के जीवाश्म

व्याख्या: Palaeobotany में पुराने पौधों के जीवाश्मों का अध्ययन किया जाता है, जिससे पृथ्वी के वनस्पति इतिहास की जानकारी मिलती है।

Quest-20: परिस्थितिकी (Ecology) का मुख्य अध्ययन विषय है –

  1. कोशिकाओं की संरचना
  2. रोगों के कारण
  3. जीव और पर्यावरण के बीच संबंध
  4. मिट्टी की परतें

उत्तर: (3) जीव और पर्यावरण के बीच संबंध

व्याख्या: Ecology में जीवों और उनके पर्यावरण के परस्पर संबंध का अध्ययन किया जाता है।

Quest-21: Genetics (जेनेटिक्स) किसका अध्ययन करता है?

  1. जीन और वंशागति
  2. कोशिका संरचना
  3. जल चक्र
  4. चट्टानें

उत्तर: (1) जीन और वंशागति

व्याख्या: Genetics में जीन, वंशागति और अनुवांशिक लक्षणों का अध्ययन किया जाता है।

Quest-22: Pedology का संबंध है –

  1. मछलियों से
  2. मिट्टी से
  3. रोगों से
  4. पक्षियों से

उत्तर: (2) मिट्टी से

व्याख्या: Pedology में मिट्टी के निर्माण, संरचना और प्रकार का अध्ययन किया जाता है।

Quest-23: Gerontology का संबंध किससे है?

  1. कीट
  2. खून
  3. मांसपेशियां
  4. d) वृद्धावस्था

उत्तर: (4) वृद्धावस्था

व्याख्या: Gerontology में वृद्धावस्था और उससे संबंधित जैविक, मनोवैज्ञानिक व सामाजिक पहलुओं का अध्ययन होता है।

Quest-24: Myology किसका अध्ययन है?

  1. पक्षियों का अध्ययन
  2. मांसपेशियों का अध्ययन
  3. जीन का अध्ययन
  4. हड्डियों का अध्ययन

उत्तर: (2) मांसपेशियों का अध्ययन

व्याख्या: Myology मांसपेशियों की संरचना और कार्य का अध्ययन करती है।

Quest-25: Ornithology किसका अध्ययन है?

  1. पक्षी
  2. मछली
  3. साँप
  4. कीट

उत्तर: (1) पक्षी

व्याख्या: Ornithology में पक्षियों की प्रजाति, व्यवहार और प्रवास का अध्ययन किया जाता है।

Quest-26: Virology का संबंध है?

  1. बैक्टीरिया
  2. वायरस
  3. कवक
  4. प्रोटोजोआ

उत्तर: (2) वायरस

व्याख्या: Virology वायरस की संरचना, प्रकार और उनके संक्रमण का अध्ययन करती है।

Quest-27: Entomology का अध्ययन विषय है –

  1. कीट
  2. मछली
  3. जीन
  4. पेड़

उत्तर: (1) कीट

व्याख्या: Entomology में कीटों के प्रकार, जीवन-चक्र और पारिस्थितिकी का अध्ययन होता है।

Quest-28: Pathology किसका अध्ययन करती है?

  1. पौधों की वृद्धि
  2. मिट्टी के प्रकार
  3. रोग और उनके कारण
  4. समुद्री जीवन

उत्तर: (3) रोग और उनके कारण

व्याख्या: Pathology में रोगों के कारण, विकास और प्रभाव का अध्ययन किया जाता है।

Quest-29: Osteology में अध्ययन किया जाता है –

  1. हड्डियों का
  2. मांसपेशियों का
  3. नसों का
  4. रक्त का

सही उत्तर: (1) हड्डियों का

व्याख्या: Osteology में हड्डियों की संरचना, विकास और रोगों का अध्ययन होता है।

Quest-30: Herpetology किसका अध्ययन है?

  1. कीट
  2. पक्षी
  3. स्तनधारी
  4. उभयचर और सरीसृप

उत्तर: (4) उभयचर और सरीसृप

व्याख्या: Herpetology में साँप, छिपकली, मेंढक और अन्य उभयचर व सरीसृपों का अध्ययन किया जाता है।

Recent Posts

Spread the love
Scroll to Top