Jobstruggler

The Study for Government Exams

Competitive Exam's Preparation: SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC JE, SSC JHT, SSC CAPF & CISF; Banking Exams- IBPS PO, Clerk, SO, IBPS RRB, SBI PO, SBI Clerk, RBI Grade-B, RBI Assistant; Railway Exams- RRB Group-D, JE, NTPC, ALP, SSE, RRB RPF & other one day Exams

मध्यकालीन भारत की महत्वपूर्ण घटनाओं का क्रम

मध्यकालीन भारत की महत्वपूर्ण घटनाओं का क्रम
घटनाक्रम : मध्यकालीन भारत
वर्ष (A.D. में)
प्रमुख घटना क्रम
753-973 दक्कन का राष्ट्रकूट वंश
760-1142 पूर्वी भारत का पाल वंश
770-810 धर्मपाल, महान पाल शासक का काल; विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना
783-1036 राजस्थान के वत्सराज द्वारा उत्तर भारत में गुर्जर-प्रतिहार वंश की स्थापना तथा उनका शासनकाल
788-820 शंकराचार्य तथा उनका अद्वैतवाद दर्शन
835-885 गुर्जर-प्रतिहार वंश का राजा भोज, अरब व्यापारी सुलेमान का उसके राज्य में आगमन
850 विजय चोल द्वारा पांड्यों को पराजित कर तंजौर पर अधिकार
860 सुमात्रा (इंडोनेशिया) के राजा बलपुत्र देव द्वारा नालंदा में एक बौद्ध विहार की स्थापना
871-1173 तंजौर के शाही चोल
883-1026 पंजाब और काबुल के हिंदुशाही
915-927 महान राष्ट्रकूट शासक इंद्र तृतीय; अरब यात्री अलमसूदी का उसके दरबार में आगमन
916-1203 जेजाकभुक्ति (बुंदेलखंड) के चंदेल; खजुराहो के मंदिरों का निर्माण
940-967 महान राष्ट्रकूट शासक कृष्ण तृतीय तथा उसके द्वारा चोलों की पराजय
950-1195 मध्य भारत में त्रिपुरी के कलचुरी
973-1189 कल्याणी का चालुक्य वंश (परवर्ती अथवा पश्चिमी चालुक्य)
974-1238 अन्हिलवाड़ (कठियावाड़) के सोलंकी (गुजराती चालुक्य)
985-1014 राजराज चोल का शासनकाल; तंजौर के प्रसिद्ध शिव अथवा वृहदेश्वर मंदिर का निर्माण
1000-1323 वारंगल के काकतीय, बेतराज प्रथम (संस्थापक), प्रताप रुद्र देव (आखिरी शासक)
1001 वैहिंद की लड़ाई तथा जयपाल (हिंदुशाही शासक) की महमूद गजनवी द्वारा पराजय
1001-1026 भारत पर महमूद गजनवी द्वारा सत्रह आक्रमण-अंतिम आक्रमण में सोमनाथ की लूटपाट
1014-1044 राजेन्द्र चोल का शासनकाल
1020-1030 अलबरूनी की भारत यात्रा
1022 गंगा की घाटी में चोल आक्रमण, उड़ीसा के सोमवंशों तथा बंगाल के पालों की पराजय
1025 श्री विजय साम्राज्य में चोलों द्वारा जलमार्ग से आक्रमण तथा उस पर विजय
1076 कुलोत्तुंग प्रथम द्वारा वेंगी राज्य का चोल साम्राज्य में विलय
1076-1435 उड़ीसा के पूर्वी गंग शासक; अनंतवर्मन चोडगंग (संस्थापक) द्वारा भुवनेश्वर में लिंगराज तथा पुरी में जगन्नाथ मंदिरों का निर्माण; नरसिंह प्रथम (द्वितीय गंग शासक) द्वारा 1025 में कोणार्क में सूर्य मंदिर का निर्माण
1080-1194 कन्नौज के गहड़वाल
1106-1141 होयसल शासक विष्णुवर्धन का शासन काल; उसके द्वारा रामानुज का संरक्षण; हलेबिड में प्रसिद्ध होयसलेश्वर अथवा विष्णु मंदिर का निर्माण
1118-1205 बंगाल के सेन; विजयसेन (संस्थापक); लक्ष्मण सेन (अंतिम शासक)
1175 पंजाब पर मुहम्मद गोरी का अधिकार
1178 गुजरात के सोलंकी शासक मुलराज द्वितीय द्वारा मुहम्मद गोरी की पराजय
1189-1311 देवगिरी के यादव; संस्थापक- भिल्लमः अंतिम शासक-रामचंद्र
1191 तराइन की प्रथम लड़ाई तथा मुहम्मद गौरी पर पृथ्वीराज की विजय
1192 तराइन की दूसरी लड़ाई तथा पृथ्वीराज पर मुहम्मद गोरी की विजय
1194 चंदावर की लड़ाई तथा गोरी द्वारा कन्नौज के गहड़वाल शासक जयचन्द्र की पराजय तथा हत्या
1202 बख्तियार खिलजी द्वारा बिहार एवं बंगाल पर अधिकार
1206 मुहम्मद गौरी की मृत्यु तथा कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा दिल्ली सल्तनत की स्थापना
1206-1290 दिल्ली सल्तनत के गुलाम शासक
1211-1236 इल्तुत्मिश का शासनकाल तथा उत्तर भारत में तुर्की शासन की स्थिति मजबूत
1216-1323 मदुरै के पांड्य
1221 चंगेज़ खान द्वारा उत्तर-पश्चिम भारत पर आक्रमण
1228 प्रथम अहोम राजा सुखप द्वारा कामरूप पर अधिकार
1231 दिल्ली में कुतुबमीनार का निर्माण पूरा
1266-1286 बलबन का शासनकाल
1288-1293 वेनेशियन यात्री मार्को पोलो का भारत आगमन
1290-1320 दिल्ली सल्तनत के खिलजी
1296-1300 मंगोलों का आक्रमण तथा अलाउद्दीन द्वारा आक्रमण विफल
1296-1316 अलाउद्दीन खिलजी का शासनकाल, उसके सुधार तथा विजय
1309-1311 दक्षिण भारत में मलिक काफूर का विजय अभियान
1320-1398 दिल्ली सल्तनत के तुगलक
1327 दिल्ली से दौलताबाद राजधानी का स्थानांतरण
1329 ताम्र सांकेतिक मुद्रा की समस्या
1334-1337 मदुरै की सल्तनत
1336-1652 वियजनगर साम्राज्य का शासनकाल
1336-1342 मोरक्कन यात्री इब्नबतूता की भारत यात्रा
1337 मुहम्मद-बिन-तुगलक का कराचिल विजय अभियान
1339-1561 काश्मीर का शाहमीरी वंश
1345-1538 बंगाल का इलियाशशाही वंश
1347-1518 बहमनी साम्राज्य का शासनकाल
1351-1389 फिरोजशाह तुगलक का शासनकाल
1361 फिरोजशाह का जाज नगर (उड़ीसा) पर आक्रमण
1389-1601 खानदेश का फारूकी साम्राज्य
1394-1505 जौनपुर का शर्की साम्राज्य
1398 तैमूर का भारत पर आक्रमण
1401-1436 मालवा का धूरीद वंश
1407-1572 शाहों के अधीन गुजरात राज्य
1414-1451 दिल्ली के सैय्यद वंश का शासनकाल
1420 वेनेशियन यात्री निकोलो द कोन्टी का विजयनगर भ्रमण
1429 अहमदशाह वली द्वारा बहमनी की राजधानी गुलबर्गा से बीदर स्थानांतरित करना
1435-1542 उड़ीसा के गजपति
1436-1531 मालवा के खिलजी सुल्तान
1438-1468 मेवाड़ में राणा कुंभा का शासनकाल
1443 पर्शिया के अब्दुर्रज्जाक का भारत आगमन
1491-1526 दिल्ली के लोदी सुल्तानों का शासनकाल
1469 गुरु नानक जी का जन्म
1481 बहमनी साम्राज्य के वजीर महमूद गवाँ (1463-81) की हत्या तथा बहमनी साम्राज्य का पतन प्रारम्भ
1490-1633 अहमदनगर के निजाम शाही
   
1490-1686 बीजापुर के आदिल शाही
1490-1574 बरार के इमादशाही
1498 वास्कोडिगामा कालीकट में
1506 सिकंदर लोदी द्वारा राजधानी दिल्ली से आगरा स्थानांतरित
1509-1528 मेवाड़ में राणा सांगा का शासन काल
1509-1529 श्री कृष्णदेवराय का शासनकाल; पुर्तगीज यात्री पाएस तथा बारबोसा का विजयनगर भ्रमण
1510 पुर्तगालियों द्वारा गोवा पर अधिकार
1518-1687 गोलकुंडा के कुतुबशाही
1526 पानीपत की पहली लड़ाई तथा बाबर द्वारा इब्राहिम लोदी की पराजय
1527 खानवा की लड़ाई तथा बाबर द्वारा राणा सांगा की पराजय
1528-1619 बीदर के बरीदशाही
1529 घाघरा की लड़ाई तथा मोहम्मद लोदी के अधीन अफगानों की बाबर द्वारा पराजय
1535 पुर्तगीज यात्री नूनीज का विजय नगर भ्रमण
1539 चौसा की लड़ाई तथा शेरशाह द्वारा हुमायूँ की पहली पराजय
1540 बिलग्राम (कन्नौज) की लड़ाई तथा शेरशाह द्वारा हुमायूं को दूसरी और अंतिम पराजय
1540-1555 सूर साम्राज्य
1542 अमरकोट में अकबर का जन्म
1545 कालिंजर की लड़ाई तथा शरेशाह सूरी की मृत्यु
1555 हुमायूँ द्वारा दिल्ली पर पुनः विजय
1556 पानीपत की दूसरी लड़ाई तथा अफगान, हेमू के नेतृत्व में, अकबर द्वारा पराजित
1556-1605 अकबर का राज काल
1556-1560 बैरम खान का संरक्षण
1562 अकबर का आमेर की राजकुमारी से विवाह
1564 अकबर द्वारा जजिया समाप्त करना तथा गढ़कटंगा की रानी दुर्गावती पर विजय
1565 तालीकोटा का युद्ध तथा विजयनगर शहर का विनाश
1569 सलीम चिश्ती के आशीर्वाद से अकबर के बड़े पुत्र सलीम का जन्म
1571 फतेहपुर सीकरी की स्थापना
1573 अकबर द्वारा दाग तथा चेहरा प्रथा प्रारंभ किया जाना; फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा का निर्माण
1575 तुकरोई का युद्ध तथा अकबर द्वारा बंगाल के दाउद खान की पराजय
1576 हल्दीघाटी (गोगुंडा) का युद्ध तथा आमेर के राजा मान सिंह के नेतृत्व में मुगलों द्वारा राणा प्रताप की पराजय
1579 राजस्व प्रशासन में दहसाला प्रथा, अकबर द्वारा मजहर की घोषणा
1582 अकबर द्वारा तौहीद-ए-इलाही अथवा दीन-ए-इलाही की घोषण
1589 टोडरमल तथा भगवानदास की मृत्यु
1595-1600 चांद बीबी के द्वारा अहमदनगर की रक्षा
1596 जात एवं सवार के दोहरे पद (मनसब) का आरंभ
1602 वीरसिंह बुंदेल द्वारा सलीम के भड़काने पर अबुल फजल की हत्या
1605-1627 जहांगीर का शासनकाल
1606 राजकुमार खुसरो का विद्रोह तथा जहांगीर द्वारा पांचवें सिख गुरु अर्जुनदेव का परिचय
1608-1626 अहमदनगर के मलिक अंबर का प्रधान मंत्रित्व; उनके सैन्य अभियान तथा प्रशासनिक सुधार
1611 नूरजहां की जहांगीर से शादी
1612 कूच हाजी का मुगल साम्राज्य में विलय
1615 मेवाड़ के राणा अमरसिंह के साथ शांति स्थापना
1622-1624 राजकुमार खुर्रम (शाहजहां) का विद्रोह
1626 महाबत खान का विद्रोह तथा जहांगीर की अस्थायी कैद
1627-1658 शाहजहां का शासनकाल
1631 मुमताजमहल की मृत्यु
1636 शाहजहां द्वारा बीजापुर एवं गोलकुंडा के साथ संधि स्थापना; औरंगजेब की दक्षिण के वायसराय के रूप में नियुक्ति
1656 जावली पर शिवाजी की जीत
1656-1658 शाहजहां के चारों पुत्रों के बीच उत्तराधिकार का युद्ध धरमत (अप्रैल) तथा शामूगढ़ (मई) का युद्ध जिसमें औरंगजेब द्वारा पराजित; आगरा में औरंगजेब द्वारा शाहजहां का बंदी बनाया जाना (जून); औरंगजेब का राज्याभिषेक
1658-1707 औरंगजेब का शासनकाल
1659 खाजवाह एवं देवरिया का युद्ध जिसमें अंततः दारा पराजित हुए; दारा बंदी एवं उन्हें प्राण दंड; मुराद बंदी (उन्हें अंतत: 1661 में प्राण दंड दिया गया); शिवाजी द्वारा अफजल खान की हत्या
1660 शुजा को बंगाल से निकालकर अराकान भेजा गया; मीर जुमला बंगाल के वजीर नियुक्त
1661 मुगलों का कूच और बिहार पर कब्जा
1662 मीर जुमला द्वारा आसाम पर हमला तथा अहोमों पर संधि लागू
1664 सूरत पर शिवाजी का कब्जा
1665 शिवाजी एवं जयसिंह के बीच पुरंदर की संधि
1666 शाहजहां की मृत्यु; शिवाजी की आगरा यात्रा एवं वहां से उनका भाग निकलना
1668 औरंगजेब द्वारा नए धार्मिक नियमों की घोषणा
1669 गोकुला के नेतृत्व में जाटों द्वारा विद्रोह
1670 सूरत पर शिवाजी की दूसरी विजय
1671 छत्रसाल बुंदेल का विद्रोह
1672 सतनामी विद्रोह; उत्तर पश्चिम में अफरीदियों का विद्रोह
1674 शिवाजी का राज्याभिषेक तथा छत्रपति पदवी धारण
1675 गुरु तेग बहादुर (नवे सिख गुरु) को प्राण दंड
1678 मारवाड़ के राजा जसवंत सिंह की मृत्यु
1679 औरंगजेब द्वारा पुनः जजिया लगाया गया; दुर्गादास के नेतृत्व में मारवाड़ के राठौरों का विद्रोह तथा मुगलों का मारवाड़ अभियान।
1680 शिवाजी की मृत्यु; राजकुमार अकबर का विद्रोह
1681 विद्रोही पुत्र अकबर को मनाने औरंगजेब का दक्षिण आगमन
1686 बीजापुर विजय एवं विलय
1687 गोलकुंडा विजय एवं विलय
1689 मुगल सेना अध्यक्ष मुकरबखान द्वारा संगमेश्वर में संभाजी को बंदी बनाकर प्राण दंड; मराठा गद्दी पर राजाराम
1700 राजाराम की मृत्यु एवं शिवाजी-II गद्दी पर, ताराबाई संरक्षक
1707 औरंगजेब की औरंगाबाद में मृत्यु; मुगल बंदीत्व से साहू की मुक्ति; साहू एवं ताराबाई के बीच गृहयुद्ध आरंभ
1708 खेड़ा का युद्ध तथा सतारा पर साहू का कब्जा; साहू छत्रपति घोषित तथा उनके द्वारा बालाजी विश्वनाथ को सेनाकर्त्ता की उपाधि
1713-1720 बालाजी विश्वनाथ का पेशवा काल
1714 ताराबाई साहू द्वारा निर्णायक रूप से पराजित तथा बंदी और इस तरह गृहयुद्ध समाप्त
1719 बालाजी विश्वनाथ एवं सैयद बंधुओं के बीच संधि
1720-1740 बाजीराव-I का पेशवा काल; मराठा संघ की शुरूआत तथा उनका उत्तर की ओर विस्तार
1740-1761 बालाजी बाजी राव (नाना साहेब) का पेशवा काल; मराठा राज्य एवं शक्ति का विस्तार
1749 साहू की मृत्यु तथा पेशवा की स्थिति और मजबूत
1761 मराठा तथा अफगानों के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई; पेशवा बालाजी बाजीराव की मृत्यु

मध्यकालीन भारत : महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न

Quest-1: तराइन का प्रथम युद्ध (1191 ई.) किनके बीच लड़ा गया था?

  1. अलाउद्दीन खिलजी और पृथ्वीराज चौहान
  2. मोहम्मद गोरी और पृथ्वीराज चौहान
  3. मोहम्मद गोरी और जयचंद
  4. राणा सांगा और बाबर

उत्तर: (2). मोहम्मद गोरी और पृथ्वीराज चौहान

व्याख्या: तराइन का प्रथम युद्ध 1191 ई. में पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गोरी के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में पृथ्वीराज चौहान विजयी हुए, लेकिन उन्होंने गोरी का पीछा नहीं किया, जो एक बड़ी भूल साबित हुई। एक साल बाद, तराइन के दूसरे युद्ध (1192 ई.) में मोहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को पराजित कर दिया।

Quest-2: दिल्ली सल्तनत की स्थापना किसने की?

  1. इल्तुतमिश
  2. बलबन
  3. कुतुबुद्दीन ऐबक
  4. अलाउद्दीन खिलजी

उत्तर: (3). कुतुबुद्दीन ऐबक

व्याख्या: कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1206 ई. में दिल्ली सल्तनत की स्थापना की। वह मुहम्मद गोरी का गुलाम था और उसने गोरी की मृत्यु के बाद स्वयं को दिल्ली का शासक घोषित किया। उसने गुलाम वंश की नींव रखी।

Quest-3: ‘चहलगानी’ या ‘चालीस तुर्कों का दल’ का गठन किसने किया था?

  1. कुतुबुद्दीन ऐबक
  2. इल्तुतमिश
  3. रजिया सुल्तान
  4. बलबन

उत्तर: (2). इल्तुतमिश

व्याख्या: इल्तुतमिश (1211-1236 ई.) ने अपने वफादार तुर्की सरदारों का एक समूह बनाया था, जिसे ‘चालीस तुर्कों का दल’ या ‘तुर्कान-ए-चहलगानी’ कहा जाता था। इसका उद्देश्य राज्य के प्रशासन को मजबूत करना और अपने विरोधियों पर नियंत्रण रखना था। बाद में बलबन ने इसका विनाश कर दिया।

Quest-4: ‘बाजार नियंत्रण’ प्रणाली को किस शासक ने लागू किया था?

  1. इल्तुतमिश
  2. बलबन
  3. मुहम्मद-बिन-तुगलक
  4. अलाउद्दीन खिलजी

उत्तर: (4). अलाउद्दीन खिलजी

व्याख्या: अलाउद्दीन खिलजी (1296-1316 ई.) ने अपनी विशाल सेना को बनाए रखने के लिए कीमतों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए ‘बाजार नियंत्रण’ प्रणाली शुरू की। इस प्रणाली के तहत वस्तुओं की कीमतें तय की गईं ताकि सैनिक कम वेतन में भी अपना जीवनयापन कर सकें।

Quest-5: ‘इब्न बतूता’ किस शासक के शासनकाल में भारत आया था?

  1. अलाउद्दीन खिलजी
  2. मुहम्मद-बिन-तुगलक
  3. फिरोज शाह तुगलक
  4. इल्तुतमिश

उत्तर: (2). मुहम्मद-बिन-तुगलक

व्याख्या: मोरक्को का प्रसिद्ध यात्री इब्न बतूता, मुहम्मद-बिन-तुगलक (1325-1351 ई.) के शासनकाल में भारत आया था। सुल्तान ने उसे दिल्ली का काजी नियुक्त किया था। इब्न बतूता ने अपनी पुस्तक ‘किताब-उल-रेहला’ में तुगलक के शासनकाल का विस्तृत विवरण दिया है।

Quest-6: ‘तुगलकाबाद’ शहर की स्थापना किसने की?

  1. मुहम्मद-बिन-तुगलक
  2. फिरोज शाह तुगलक
  3. गयासुद्दीन तुगलक
  4. नसीरुद्दीन महमूद

उत्तर: (3). गयासुद्दीन तुगलक

व्याख्या: तुगलक वंश के संस्थापक गयासुद्दीन तुगलक (1320-1325 ई.) ने दिल्ली के पास तुगलकाबाद शहर की स्थापना की और वहां एक किला बनवाया।

Quest-7: दिल्ली सल्तनत का पहला सुल्तान कौन था जिसने सिंचाई नहरों का निर्माण कराया?

  1. गयासुद्दीन तुगलक
  2. अलाउद्दीन खिलजी
  3. मुहम्मद-बिन-तुगलक
  4. फिरोज शाह तुगलक

उत्तर: (1). गयासुद्दीन तुगलक

व्याख्या: गयासुद्दीन तुगलक पहला सुल्तान था जिसने किसानों की मदद के लिए नहरों का निर्माण कराया। हालांकि, सबसे बड़े पैमाने पर नहरों का जाल उसके उत्तराधिकारी फिरोज शाह तुगलक ने बिछाया।

Quest-8: ‘दीवान-ए-अमीर कोही’ (कृषि विभाग) की स्थापना किसने की?

  1. अलाउद्दीन खिलजी
  2. मुहम्मद-बिन-तुगलक
  3. फिरोज शाह तुगलक
  4. गयासुद्दीन तुगलक

उत्तर: (2). मुहम्मद-बिन-तुगलक

व्याख्या: मुहम्मद-बिन-तुगलक ने कृषि के विकास के लिए ‘दीवान-ए-अमीर कोही’ नामक एक अलग विभाग की स्थापना की। इसका मुख्य कार्य किसानों को ऋण देना और कृषि योग्य भूमि का विस्तार करना था।

Quest-9: विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की?

  1. कृष्णदेव राय
  2. हरिहर और बुक्का
  3. देवराय द्वितीय
  4. साल्व नरसिंह

उत्तर: (2). हरिहर और बुक्का

व्याख्या: हरिहर और बुक्का नामक दो भाइयों ने 1336 ई. में विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की। यह साम्राज्य दक्षिण भारत में तुर्कों के प्रभाव को रोकने में महत्वपूर्ण था।

Quest-10: विजयनगर साम्राज्य का सबसे प्रसिद्ध शासक कौन था?

  1. देवराय द्वितीय
  2. अच्युतदेव राय
  3. कृष्णदेव राय
  4. सदाशिव राय

उत्तर: (3). कृष्णदेव राय

व्याख्या: कृष्णदेव राय (1509-1529 ई.) तुलुव वंश के सबसे महान शासक थे। उनके शासनकाल को साहित्य, कला और वास्तुकला की उन्नति के लिए ‘तेलुगु साहित्य का स्वर्ण युग’ कहा जाता है।

Quest-11: प्रसिद्ध युद्ध ‘तालिकोटा का युद्ध’ कब लड़ा गया?

  1. 1526 ई.
  2. 1565 ई.
  3. 1576 ई.
  4. 1582 ई.

उत्तर: (2). 1565 ई.

व्याख्या: तालिकोटा का युद्ध 23 जनवरी, 1565 ई. को विजयनगर साम्राज्य और दक्कन की सल्तनतों (बीजापुर, अहमदनगर, गोलकोंडा और बीदर) के गठबंधन के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में विजयनगर की हार हुई और इसका पतन शुरू हो गया।

Quest-12: बहमनी साम्राज्य की स्थापना किसने की?

  1. अलाउद्दीन हसन बहमन शाह
  2. मुहम्मद शाह प्रथम
  3. महमूद गवां
  4. फिरोज शाह बहमनी

उत्तर: (1). अलाउद्दीन हसन बहमन शाह

व्याख्या: अलाउद्दीन हसन बहमन शाह (हसन गंगू) ने 1347 ई. में बहमनी साम्राज्य की स्थापना की। यह साम्राज्य दक्षिण में मुहम्मद-बिन-तुगलक के शासन के खिलाफ एक विद्रोह के रूप में उभरा था।

Quest-13: मुगल वंश का संस्थापक कौन था?

  1. बाबर
  2. हुमायूं
  3. अकबर
  4. जहांगीर

उत्तर: (1). बाबर

व्याख्या: बाबर ने 1526 ई. में पानीपत के प्रथम युद्ध में इब्राहिम लोदी को हराकर भारत में मुगल साम्राज्य की नींव रखी।

Quest-14: शेरशाह सूरी का मकबरा कहाँ स्थित है?

  1. दिल्ली
  2. आगरा
  3. सासाराम (बिहार)
  4. लाहौर

उत्तर: (3). सासाराम (बिहार)

व्याख्या: शेरशाह सूरी का मकबरा बिहार के सासाराम में एक झील के बीच में स्थित है। यह इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण है।

Quest-15: ‘दीन-ए-इलाही’ नामक धर्म किसने चलाया था?

  1. बाबर
  2. अकबर
  3. हुमायूं
  4. जहांगीर

उत्तर: (2). अकबर

व्याख्या: अकबर ने 1582 ई. में सभी धर्मों के मूल सिद्धांतों को मिलाकर ‘दीन-ए-इलाही’ नामक एक नया धर्म चलाया। इसका उद्देश्य धार्मिक सहिष्णुता और सद्भाव को बढ़ावा देना था।

Quest-16: ‘जजिया कर’ को किसने समाप्त किया?

  1. बाबर
  2. हुमायूं
  3. अकबर
  4. औरंगजेब

उत्तर: (3). अकबर

व्याख्या: अकबर ने 1564 ई. में ‘जजिया कर’ (गैर-मुस्लिमों पर लगने वाला धार्मिक कर) को समाप्त कर दिया। हालांकि, औरंगजेब ने 1679 ई. में इसे फिर से लागू कर दिया था।

Quest-17: ‘मनसबदारी प्रथा’ किसने शुरू की थी?

  1. हुमायूं
  2. अकबर
  3. जहांगीर
  4. शाहजहां

उत्तर: (2). अकबर

व्याख्या: अकबर ने 1575 ई. में अपनी सेना और सिविल सेवा को संगठित करने के लिए ‘मनसबदारी प्रथा’ शुरू की। इसमें प्रत्येक अधिकारी को एक ‘मनसब’ (पद) दिया जाता था, जो उसकी रैंक, वेतन और सैन्य जिम्मेदारी को निर्धारित करता था।

Quest-18: ‘ताजमहल’ का निर्माण किसने करवाया?

  1. अकबर
  2. जहांगीर
  3. शाहजहां
  4. औरंगजेब

उत्तर: (3). शाहजहां

व्याख्या: शाहजहां ने अपनी प्रिय पत्नी मुमताज महल की याद में आगरा में ताजमहल का निर्माण करवाया। यह 1632 में शुरू हुआ और 1653 में बनकर तैयार हुआ।

Quest-19: औरंगजेब की मृत्यु कब हुई?

  1. 1658 ई.
  2. 1707 ई.
  3. 1720 ई.
  4. 1761 ई.

उत्तर: (2). 1707 ई.

व्याख्या: औरंगजेब की मृत्यु 1707 ई. में अहमदनगर में हुई। उसकी मृत्यु के बाद मुगल साम्राज्य का तेजी से पतन शुरू हो गया।

Quest-20: ‘दिल्ली का लाल किला’ किसने बनवाया?

  1. अकबर
  2. जहांगीर
  3. शाहजहां
  4. औरंगजेब

उत्तर: (3). शाहजहां

व्याख्या: शाहजहां ने अपनी नई राजधानी शाहजहांनाबाद (पुरानी दिल्ली) में लाल किला बनवाया। इसका निर्माण 1638 ई. में शुरू हुआ।

Quest-21: शिवाजी का राज्याभिषेक कहाँ हुआ था?

  1. पुणे
  2. रायगढ़
  3. तोरणा
  4. सिंहगढ़

उत्तर: (2). रायगढ़

व्याख्या: शिवाजी का राज्याभिषेक 1674 ई. में रायगढ़ किले में हुआ था। इसके बाद उन्होंने ‘छत्रपति’ की उपाधि धारण की।

Quest-22: ‘अष्टप्रधान’ किस शासक के मंत्रिमंडल को कहा जाता था?

  1. कृष्णदेव राय
  2. शिवाजी
  3. अकबर
  4. पेशवा बाजीराव द्वितीय

उत्तर: (2). शिवाजी

व्याख्या: शिवाजी ने अपने प्रशासनिक कार्यों में सहायता के लिए आठ मंत्रियों की एक परिषद बनाई थी, जिसे ‘अष्टप्रधान’ कहा जाता था। इसमें पेशवा सबसे प्रमुख होता था।

Quest-23: ‘पानीपत का तीसरा युद्ध’ किनके बीच लड़ा गया था?

  1. मराठा और मुगल
  2. मराठा और अफगान
  3. सिख और मुगल
  4. अंग्रेज और मराठा

उत्तर: (2). मराठा और अफगान

व्याख्या: पानीपत का तीसरा युद्ध 14 जनवरी, 1761 को मराठा साम्राज्य और अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में मराठों की करारी हार हुई, जिससे उनकी शक्ति को बहुत बड़ा झटका लगा।

Quest-24: सिख धर्म के संस्थापक कौन थे?

  1. गुरु गोबिंद सिंह
  2. गुरु नानक
  3. गुरु अर्जुन देव
  4. गुरु तेग बहादुर

उत्तर: (2). गुरु नानक

व्याख्या: गुरु नानक (1469-1539) सिख धर्म के संस्थापक थे। वह सिख धर्म के पहले गुरु थे और उन्होंने ही इस धर्म की नींव रखी।

Quest-25: ‘आदि ग्रंथ’ (गुरु ग्रंथ साहिब) का संकलन किसने किया था?

  1. गुरु गोबिंद सिंह
  2. गुरु नानक
  3. गुरु अर्जुन देव
  4. गुरु तेग बहादुर

उत्तर: (3). गुरु अर्जुन देव

व्याख्या: गुरु अर्जुन देव, सिखों के पांचवें गुरु थे। उन्होंने ‘आदि ग्रंथ’ (जो बाद में गुरु ग्रंथ साहिब के रूप में जाना गया) का संकलन किया, जिसमें सिख गुरुओं और विभिन्न संतों के भजन और उपदेश शामिल हैं।

Quest-26: ‘गोल्डन टेंपल’ (स्वर्ण मंदिर) का निर्माण किस सिख गुरु ने शुरू किया था?

  1. गुरु राम दास
  2. गुरु अर्जुन देव
  3. गुरु गोबिंद सिंह
  4. गुरु नानक

उत्तर: (1). गुरु राम दास

व्याख्या: अमृतसर में स्वर्ण मंदिर की नींव चौथे सिख गुरु गुरु राम दास ने रखी थी। बाद में उनके पुत्र गुरु अर्जुन देव ने इसका निर्माण पूरा करवाया।

Quest-27: दिल्ली सल्तनत की पहली और अंतिम महिला शासिका कौन थी?

  1. नूरजहां
  2. चांद बीबी
  3. रजिया सुल्तान
  4. मुमताज महल

उत्तर: (3). रजिया सुल्तान

व्याख्या: रजिया सुल्तान (1236-1240 ई.) दिल्ली सल्तनत की पहली और एकमात्र महिला शासिका थी। वह इल्तुतमिश की पुत्री थी।

Quest-28: ‘बुलंद दरवाजा’ का निर्माण किसने करवाया था?

  1. अकबर
  2. शाहजहां
  3. जहांगीर
  4. औरंगजेब

उत्तर: (1). अकबर

व्याख्या: अकबर ने गुजरात विजय के बाद फतेहपुर सीकरी में ‘बुलंद दरवाजा’ का निर्माण करवाया था। यह दुनिया के सबसे ऊंचे दरवाजों में से एक है।

Quest-29: ‘लोधी वंश’ का संस्थापक कौन था?

  1. इब्राहिम लोदी
  2. सिकंदर लोदी
  3. बहलोल लोदी
  4. खिजर खां

उत्तर: (3). बहलोल लोदी

व्याख्या: बहलोल लोदी ने 1451 ई. में दिल्ली में लोधी वंश की स्थापना की। यह दिल्ली सल्तनत का अंतिम वंश था।

Quest-30: ‘खानवा का युद्ध’ (1527 ई.) किसके बीच लड़ा गया था?

  1. बाबर और राणा सांगा
  2. बाबर और इब्राहिम लोदी
  3. बाबर और मेदिनी राय
  4. बाबर और अफगान

उत्तर: (1). बाबर और राणा सांगा

व्याख्या: खानवा का युद्ध 1527 ई. में मुगल शासक बाबर और मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में बाबर की जीत हुई और भारत में मुगल साम्राज्य की स्थिति मजबूत हुई।

Recent Posts

Spread the love
Scroll to Top