मध्यकालीन भारत की महत्वपूर्ण घटनाओं का क्रम

घटनाक्रम : मध्यकालीन भारत
753-973 | दक्कन का राष्ट्रकूट वंश |
760-1142 | पूर्वी भारत का पाल वंश |
770-810 | धर्मपाल, महान पाल शासक का काल; विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना |
783-1036 | राजस्थान के वत्सराज द्वारा उत्तर भारत में गुर्जर-प्रतिहार वंश की स्थापना तथा उनका शासनकाल |
788-820 | शंकराचार्य तथा उनका अद्वैतवाद दर्शन |
835-885 | गुर्जर-प्रतिहार वंश का राजा भोज, अरब व्यापारी सुलेमान का उसके राज्य में आगमन |
850 | विजय चोल द्वारा पांड्यों को पराजित कर तंजौर पर अधिकार |
860 | सुमात्रा (इंडोनेशिया) के राजा बलपुत्र देव द्वारा नालंदा में एक बौद्ध विहार की स्थापना |
871-1173 | तंजौर के शाही चोल |
883-1026 | पंजाब और काबुल के हिंदुशाही |
915-927 | महान राष्ट्रकूट शासक इंद्र तृतीय; अरब यात्री अलमसूदी का उसके दरबार में आगमन |
916-1203 | जेजाकभुक्ति (बुंदेलखंड) के चंदेल; खजुराहो के मंदिरों का निर्माण |
940-967 | महान राष्ट्रकूट शासक कृष्ण तृतीय तथा उसके द्वारा चोलों की पराजय |
950-1195 | मध्य भारत में त्रिपुरी के कलचुरी |
973-1189 | कल्याणी का चालुक्य वंश (परवर्ती अथवा पश्चिमी चालुक्य) |
974-1238 | अन्हिलवाड़ (कठियावाड़) के सोलंकी (गुजराती चालुक्य) |
985-1014 | राजराज चोल का शासनकाल; तंजौर के प्रसिद्ध शिव अथवा वृहदेश्वर मंदिर का निर्माण |
1000-1323 | वारंगल के काकतीय, बेतराज प्रथम (संस्थापक), प्रताप रुद्र देव (आखिरी शासक) |
1001 | वैहिंद की लड़ाई तथा जयपाल (हिंदुशाही शासक) की महमूद गजनवी द्वारा पराजय |
1001-1026 | भारत पर महमूद गजनवी द्वारा सत्रह आक्रमण-अंतिम आक्रमण में सोमनाथ की लूटपाट |
1014-1044 | राजेन्द्र चोल का शासनकाल |
1020-1030 | अलबरूनी की भारत यात्रा |
1022 | गंगा की घाटी में चोल आक्रमण, उड़ीसा के सोमवंशों तथा बंगाल के पालों की पराजय |
1025 | श्री विजय साम्राज्य में चोलों द्वारा जलमार्ग से आक्रमण तथा उस पर विजय |
1076 | कुलोत्तुंग प्रथम द्वारा वेंगी राज्य का चोल साम्राज्य में विलय |
1076-1435 | उड़ीसा के पूर्वी गंग शासक; अनंतवर्मन चोडगंग (संस्थापक) द्वारा भुवनेश्वर में लिंगराज तथा पुरी में जगन्नाथ मंदिरों का निर्माण; नरसिंह प्रथम (द्वितीय गंग शासक) द्वारा 1025 में कोणार्क में सूर्य मंदिर का निर्माण |
1080-1194 | कन्नौज के गहड़वाल |
1106-1141 | होयसल शासक विष्णुवर्धन का शासन काल; उसके द्वारा रामानुज का संरक्षण; हलेबिड में प्रसिद्ध होयसलेश्वर अथवा विष्णु मंदिर का निर्माण |
1118-1205 | बंगाल के सेन; विजयसेन (संस्थापक); लक्ष्मण सेन (अंतिम शासक) |
1175 | पंजाब पर मुहम्मद गोरी का अधिकार |
1178 | गुजरात के सोलंकी शासक मुलराज द्वितीय द्वारा मुहम्मद गोरी की पराजय |
1189-1311 | देवगिरी के यादव; संस्थापक- भिल्लमः अंतिम शासक-रामचंद्र |
1191 | तराइन की प्रथम लड़ाई तथा मुहम्मद गौरी पर पृथ्वीराज की विजय |
1192 | तराइन की दूसरी लड़ाई तथा पृथ्वीराज पर मुहम्मद गोरी की विजय |
1194 | चंदावर की लड़ाई तथा गोरी द्वारा कन्नौज के गहड़वाल शासक जयचन्द्र की पराजय तथा हत्या |
1202 | बख्तियार खिलजी द्वारा बिहार एवं बंगाल पर अधिकार |
1206 | मुहम्मद गौरी की मृत्यु तथा कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा दिल्ली सल्तनत की स्थापना |
1206-1290 | दिल्ली सल्तनत के गुलाम शासक |
1211-1236 | इल्तुत्मिश का शासनकाल तथा उत्तर भारत में तुर्की शासन की स्थिति मजबूत |
1216-1323 | मदुरै के पांड्य |
1221 | चंगेज़ खान द्वारा उत्तर-पश्चिम भारत पर आक्रमण |
1228 | प्रथम अहोम राजा सुखप द्वारा कामरूप पर अधिकार |
1231 | दिल्ली में कुतुबमीनार का निर्माण पूरा |
1266-1286 | बलबन का शासनकाल |
1288-1293 | वेनेशियन यात्री मार्को पोलो का भारत आगमन |
1290-1320 | दिल्ली सल्तनत के खिलजी |
1296-1300 | मंगोलों का आक्रमण तथा अलाउद्दीन द्वारा आक्रमण विफल |
1296-1316 | अलाउद्दीन खिलजी का शासनकाल, उसके सुधार तथा विजय |
1309-1311 | दक्षिण भारत में मलिक काफूर का विजय अभियान |
1320-1398 | दिल्ली सल्तनत के तुगलक |
1327 | दिल्ली से दौलताबाद राजधानी का स्थानांतरण |
1329 | ताम्र सांकेतिक मुद्रा की समस्या |
1334-1337 | मदुरै की सल्तनत |
1336-1652 | वियजनगर साम्राज्य का शासनकाल |
1336-1342 | मोरक्कन यात्री इब्नबतूता की भारत यात्रा |
1337 | मुहम्मद-बिन-तुगलक का कराचिल विजय अभियान |
1339-1561 | काश्मीर का शाहमीरी वंश |
1345-1538 | बंगाल का इलियाशशाही वंश |
1347-1518 | बहमनी साम्राज्य का शासनकाल |
1351-1389 | फिरोजशाह तुगलक का शासनकाल |
1361 | फिरोजशाह का जाज नगर (उड़ीसा) पर आक्रमण |
1389-1601 | खानदेश का फारूकी साम्राज्य |
1394-1505 | जौनपुर का शर्की साम्राज्य |
1398 | तैमूर का भारत पर आक्रमण |
1401-1436 | मालवा का धूरीद वंश |
1407-1572 | शाहों के अधीन गुजरात राज्य |
1414-1451 | दिल्ली के सैय्यद वंश का शासनकाल |
1420 | वेनेशियन यात्री निकोलो द कोन्टी का विजयनगर भ्रमण |
1429 | अहमदशाह वली द्वारा बहमनी की राजधानी गुलबर्गा से बीदर स्थानांतरित करना |
1435-1542 | उड़ीसा के गजपति |
1436-1531 | मालवा के खिलजी सुल्तान |
1438-1468 | मेवाड़ में राणा कुंभा का शासनकाल |
1443 | पर्शिया के अब्दुर्रज्जाक का भारत आगमन |
1491-1526 | दिल्ली के लोदी सुल्तानों का शासनकाल |
1469 | गुरु नानक जी का जन्म |
1481 | बहमनी साम्राज्य के वजीर महमूद गवाँ (1463-81) की हत्या तथा बहमनी साम्राज्य का पतन प्रारम्भ |
1490-1633 | अहमदनगर के निजाम शाही |
1490-1686 | बीजापुर के आदिल शाही |
1490-1574 | बरार के इमादशाही |
1498 | वास्कोडिगामा कालीकट में |
1506 | सिकंदर लोदी द्वारा राजधानी दिल्ली से आगरा स्थानांतरित |
1509-1528 | मेवाड़ में राणा सांगा का शासन काल |
1509-1529 | श्री कृष्णदेवराय का शासनकाल; पुर्तगीज यात्री पाएस तथा बारबोसा का विजयनगर भ्रमण |
1510 | पुर्तगालियों द्वारा गोवा पर अधिकार |
1518-1687 | गोलकुंडा के कुतुबशाही |
1526 | पानीपत की पहली लड़ाई तथा बाबर द्वारा इब्राहिम लोदी की पराजय |
1527 | खानवा की लड़ाई तथा बाबर द्वारा राणा सांगा की पराजय |
1528-1619 | बीदर के बरीदशाही |
1529 | घाघरा की लड़ाई तथा मोहम्मद लोदी के अधीन अफगानों की बाबर द्वारा पराजय |
1535 | पुर्तगीज यात्री नूनीज का विजय नगर भ्रमण |
1539 | चौसा की लड़ाई तथा शेरशाह द्वारा हुमायूँ की पहली पराजय |
1540 | बिलग्राम (कन्नौज) की लड़ाई तथा शेरशाह द्वारा हुमायूं को दूसरी और अंतिम पराजय |
1540-1555 | सूर साम्राज्य |
1542 | अमरकोट में अकबर का जन्म |
1545 | कालिंजर की लड़ाई तथा शरेशाह सूरी की मृत्यु |
1555 | हुमायूँ द्वारा दिल्ली पर पुनः विजय |
1556 | पानीपत की दूसरी लड़ाई तथा अफगान, हेमू के नेतृत्व में, अकबर द्वारा पराजित |
1556-1605 | अकबर का राज काल |
1556-1560 | बैरम खान का संरक्षण |
1562 | अकबर का आमेर की राजकुमारी से विवाह |
1564 | अकबर द्वारा जजिया समाप्त करना तथा गढ़कटंगा की रानी दुर्गावती पर विजय |
1565 | तालीकोटा का युद्ध तथा विजयनगर शहर का विनाश |
1569 | सलीम चिश्ती के आशीर्वाद से अकबर के बड़े पुत्र सलीम का जन्म |
1571 | फतेहपुर सीकरी की स्थापना |
1573 | अकबर द्वारा दाग तथा चेहरा प्रथा प्रारंभ किया जाना; फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा का निर्माण |
1575 | तुकरोई का युद्ध तथा अकबर द्वारा बंगाल के दाउद खान की पराजय |
1576 | हल्दीघाटी (गोगुंडा) का युद्ध तथा आमेर के राजा मान सिंह के नेतृत्व में मुगलों द्वारा राणा प्रताप की पराजय |
1579 | राजस्व प्रशासन में दहसाला प्रथा, अकबर द्वारा मजहर की घोषणा |
1582 | अकबर द्वारा तौहीद-ए-इलाही अथवा दीन-ए-इलाही की घोषण |
1589 | टोडरमल तथा भगवानदास की मृत्यु |
1595-1600 | चांद बीबी के द्वारा अहमदनगर की रक्षा |
1596 | जात एवं सवार के दोहरे पद (मनसब) का आरंभ |
1602 | वीरसिंह बुंदेल द्वारा सलीम के भड़काने पर अबुल फजल की हत्या |
1605-1627 | जहांगीर का शासनकाल |
1606 | राजकुमार खुसरो का विद्रोह तथा जहांगीर द्वारा पांचवें सिख गुरु अर्जुनदेव का परिचय |
1608-1626 | अहमदनगर के मलिक अंबर का प्रधान मंत्रित्व; उनके सैन्य अभियान तथा प्रशासनिक सुधार |
1611 | नूरजहां की जहांगीर से शादी |
1612 | कूच हाजी का मुगल साम्राज्य में विलय |
1615 | मेवाड़ के राणा अमरसिंह के साथ शांति स्थापना |
1622-1624 | राजकुमार खुर्रम (शाहजहां) का विद्रोह |
1626 | महाबत खान का विद्रोह तथा जहांगीर की अस्थायी कैद |
1627-1658 | शाहजहां का शासनकाल |
1631 | मुमताजमहल की मृत्यु |
1636 | शाहजहां द्वारा बीजापुर एवं गोलकुंडा के साथ संधि स्थापना; औरंगजेब की दक्षिण के वायसराय के रूप में नियुक्ति |
1656 | जावली पर शिवाजी की जीत |
1656-1658 | शाहजहां के चारों पुत्रों के बीच उत्तराधिकार का युद्ध धरमत (अप्रैल) तथा शामूगढ़ (मई) का युद्ध जिसमें औरंगजेब द्वारा पराजित; आगरा में औरंगजेब द्वारा शाहजहां का बंदी बनाया जाना (जून); औरंगजेब का राज्याभिषेक |
1658-1707 | औरंगजेब का शासनकाल |
1659 | खाजवाह एवं देवरिया का युद्ध जिसमें अंततः दारा पराजित हुए; दारा बंदी एवं उन्हें प्राण दंड; मुराद बंदी (उन्हें अंतत: 1661 में प्राण दंड दिया गया); शिवाजी द्वारा अफजल खान की हत्या |
1660 | शुजा को बंगाल से निकालकर अराकान भेजा गया; मीर जुमला बंगाल के वजीर नियुक्त |
1661 | मुगलों का कूच और बिहार पर कब्जा |
1662 | मीर जुमला द्वारा आसाम पर हमला तथा अहोमों पर संधि लागू |
1664 | सूरत पर शिवाजी का कब्जा |
1665 | शिवाजी एवं जयसिंह के बीच पुरंदर की संधि |
1666 | शाहजहां की मृत्यु; शिवाजी की आगरा यात्रा एवं वहां से उनका भाग निकलना |
1668 | औरंगजेब द्वारा नए धार्मिक नियमों की घोषणा |
1669 | गोकुला के नेतृत्व में जाटों द्वारा विद्रोह |
1670 | सूरत पर शिवाजी की दूसरी विजय |
1671 | छत्रसाल बुंदेल का विद्रोह |
1672 | सतनामी विद्रोह; उत्तर पश्चिम में अफरीदियों का विद्रोह |
1674 | शिवाजी का राज्याभिषेक तथा छत्रपति पदवी धारण |
1675 | गुरु तेग बहादुर (नवे सिख गुरु) को प्राण दंड |
1678 | मारवाड़ के राजा जसवंत सिंह की मृत्यु |
1679 | औरंगजेब द्वारा पुनः जजिया लगाया गया; दुर्गादास के नेतृत्व में मारवाड़ के राठौरों का विद्रोह तथा मुगलों का मारवाड़ अभियान। |
1680 | शिवाजी की मृत्यु; राजकुमार अकबर का विद्रोह |
1681 | विद्रोही पुत्र अकबर को मनाने औरंगजेब का दक्षिण आगमन |
1686 | बीजापुर विजय एवं विलय |
1687 | गोलकुंडा विजय एवं विलय |
1689 | मुगल सेना अध्यक्ष मुकरबखान द्वारा संगमेश्वर में संभाजी को बंदी बनाकर प्राण दंड; मराठा गद्दी पर राजाराम |
1700 | राजाराम की मृत्यु एवं शिवाजी-II गद्दी पर, ताराबाई संरक्षक |
1707 | औरंगजेब की औरंगाबाद में मृत्यु; मुगल बंदीत्व से साहू की मुक्ति; साहू एवं ताराबाई के बीच गृहयुद्ध आरंभ |
1708 | खेड़ा का युद्ध तथा सतारा पर साहू का कब्जा; साहू छत्रपति घोषित तथा उनके द्वारा बालाजी विश्वनाथ को सेनाकर्त्ता की उपाधि |
1713-1720 | बालाजी विश्वनाथ का पेशवा काल |
1714 | ताराबाई साहू द्वारा निर्णायक रूप से पराजित तथा बंदी और इस तरह गृहयुद्ध समाप्त |
1719 | बालाजी विश्वनाथ एवं सैयद बंधुओं के बीच संधि |
1720-1740 | बाजीराव-I का पेशवा काल; मराठा संघ की शुरूआत तथा उनका उत्तर की ओर विस्तार |
1740-1761 | बालाजी बाजी राव (नाना साहेब) का पेशवा काल; मराठा राज्य एवं शक्ति का विस्तार |
1749 | साहू की मृत्यु तथा पेशवा की स्थिति और मजबूत |
1761 | मराठा तथा अफगानों के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई; पेशवा बालाजी बाजीराव की मृत्यु |
मध्यकालीन भारत : महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न
Quest-1: तराइन का प्रथम युद्ध (1191 ई.) किनके बीच लड़ा गया था?
- अलाउद्दीन खिलजी और पृथ्वीराज चौहान
- मोहम्मद गोरी और पृथ्वीराज चौहान
- मोहम्मद गोरी और जयचंद
- राणा सांगा और बाबर
उत्तर: (2). मोहम्मद गोरी और पृथ्वीराज चौहान
व्याख्या: तराइन का प्रथम युद्ध 1191 ई. में पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गोरी के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में पृथ्वीराज चौहान विजयी हुए, लेकिन उन्होंने गोरी का पीछा नहीं किया, जो एक बड़ी भूल साबित हुई। एक साल बाद, तराइन के दूसरे युद्ध (1192 ई.) में मोहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को पराजित कर दिया।
Quest-2: दिल्ली सल्तनत की स्थापना किसने की?
- इल्तुतमिश
- बलबन
- कुतुबुद्दीन ऐबक
- अलाउद्दीन खिलजी
उत्तर: (3). कुतुबुद्दीन ऐबक
व्याख्या: कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1206 ई. में दिल्ली सल्तनत की स्थापना की। वह मुहम्मद गोरी का गुलाम था और उसने गोरी की मृत्यु के बाद स्वयं को दिल्ली का शासक घोषित किया। उसने गुलाम वंश की नींव रखी।
Quest-3: ‘चहलगानी’ या ‘चालीस तुर्कों का दल’ का गठन किसने किया था?
- कुतुबुद्दीन ऐबक
- इल्तुतमिश
- रजिया सुल्तान
- बलबन
उत्तर: (2). इल्तुतमिश
व्याख्या: इल्तुतमिश (1211-1236 ई.) ने अपने वफादार तुर्की सरदारों का एक समूह बनाया था, जिसे ‘चालीस तुर्कों का दल’ या ‘तुर्कान-ए-चहलगानी’ कहा जाता था। इसका उद्देश्य राज्य के प्रशासन को मजबूत करना और अपने विरोधियों पर नियंत्रण रखना था। बाद में बलबन ने इसका विनाश कर दिया।
Quest-4: ‘बाजार नियंत्रण’ प्रणाली को किस शासक ने लागू किया था?
- इल्तुतमिश
- बलबन
- मुहम्मद-बिन-तुगलक
- अलाउद्दीन खिलजी
उत्तर: (4). अलाउद्दीन खिलजी
व्याख्या: अलाउद्दीन खिलजी (1296-1316 ई.) ने अपनी विशाल सेना को बनाए रखने के लिए कीमतों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए ‘बाजार नियंत्रण’ प्रणाली शुरू की। इस प्रणाली के तहत वस्तुओं की कीमतें तय की गईं ताकि सैनिक कम वेतन में भी अपना जीवनयापन कर सकें।
Quest-5: ‘इब्न बतूता’ किस शासक के शासनकाल में भारत आया था?
- अलाउद्दीन खिलजी
- मुहम्मद-बिन-तुगलक
- फिरोज शाह तुगलक
- इल्तुतमिश
उत्तर: (2). मुहम्मद-बिन-तुगलक
व्याख्या: मोरक्को का प्रसिद्ध यात्री इब्न बतूता, मुहम्मद-बिन-तुगलक (1325-1351 ई.) के शासनकाल में भारत आया था। सुल्तान ने उसे दिल्ली का काजी नियुक्त किया था। इब्न बतूता ने अपनी पुस्तक ‘किताब-उल-रेहला’ में तुगलक के शासनकाल का विस्तृत विवरण दिया है।
Quest-6: ‘तुगलकाबाद’ शहर की स्थापना किसने की?
- मुहम्मद-बिन-तुगलक
- फिरोज शाह तुगलक
- गयासुद्दीन तुगलक
- नसीरुद्दीन महमूद
उत्तर: (3). गयासुद्दीन तुगलक
व्याख्या: तुगलक वंश के संस्थापक गयासुद्दीन तुगलक (1320-1325 ई.) ने दिल्ली के पास तुगलकाबाद शहर की स्थापना की और वहां एक किला बनवाया।
Quest-7: दिल्ली सल्तनत का पहला सुल्तान कौन था जिसने सिंचाई नहरों का निर्माण कराया?
- गयासुद्दीन तुगलक
- अलाउद्दीन खिलजी
- मुहम्मद-बिन-तुगलक
- फिरोज शाह तुगलक
उत्तर: (1). गयासुद्दीन तुगलक
व्याख्या: गयासुद्दीन तुगलक पहला सुल्तान था जिसने किसानों की मदद के लिए नहरों का निर्माण कराया। हालांकि, सबसे बड़े पैमाने पर नहरों का जाल उसके उत्तराधिकारी फिरोज शाह तुगलक ने बिछाया।
Quest-8: ‘दीवान-ए-अमीर कोही’ (कृषि विभाग) की स्थापना किसने की?
- अलाउद्दीन खिलजी
- मुहम्मद-बिन-तुगलक
- फिरोज शाह तुगलक
- गयासुद्दीन तुगलक
उत्तर: (2). मुहम्मद-बिन-तुगलक
व्याख्या: मुहम्मद-बिन-तुगलक ने कृषि के विकास के लिए ‘दीवान-ए-अमीर कोही’ नामक एक अलग विभाग की स्थापना की। इसका मुख्य कार्य किसानों को ऋण देना और कृषि योग्य भूमि का विस्तार करना था।
Quest-9: विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की?
- कृष्णदेव राय
- हरिहर और बुक्का
- देवराय द्वितीय
- साल्व नरसिंह
उत्तर: (2). हरिहर और बुक्का
व्याख्या: हरिहर और बुक्का नामक दो भाइयों ने 1336 ई. में विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की। यह साम्राज्य दक्षिण भारत में तुर्कों के प्रभाव को रोकने में महत्वपूर्ण था।
Quest-10: विजयनगर साम्राज्य का सबसे प्रसिद्ध शासक कौन था?
- देवराय द्वितीय
- अच्युतदेव राय
- कृष्णदेव राय
- सदाशिव राय
उत्तर: (3). कृष्णदेव राय
व्याख्या: कृष्णदेव राय (1509-1529 ई.) तुलुव वंश के सबसे महान शासक थे। उनके शासनकाल को साहित्य, कला और वास्तुकला की उन्नति के लिए ‘तेलुगु साहित्य का स्वर्ण युग’ कहा जाता है।
Quest-11: प्रसिद्ध युद्ध ‘तालिकोटा का युद्ध’ कब लड़ा गया?
- 1526 ई.
- 1565 ई.
- 1576 ई.
- 1582 ई.
उत्तर: (2). 1565 ई.
व्याख्या: तालिकोटा का युद्ध 23 जनवरी, 1565 ई. को विजयनगर साम्राज्य और दक्कन की सल्तनतों (बीजापुर, अहमदनगर, गोलकोंडा और बीदर) के गठबंधन के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में विजयनगर की हार हुई और इसका पतन शुरू हो गया।
Quest-12: बहमनी साम्राज्य की स्थापना किसने की?
- अलाउद्दीन हसन बहमन शाह
- मुहम्मद शाह प्रथम
- महमूद गवां
- फिरोज शाह बहमनी
उत्तर: (1). अलाउद्दीन हसन बहमन शाह
व्याख्या: अलाउद्दीन हसन बहमन शाह (हसन गंगू) ने 1347 ई. में बहमनी साम्राज्य की स्थापना की। यह साम्राज्य दक्षिण में मुहम्मद-बिन-तुगलक के शासन के खिलाफ एक विद्रोह के रूप में उभरा था।
Quest-13: मुगल वंश का संस्थापक कौन था?
- बाबर
- हुमायूं
- अकबर
- जहांगीर
उत्तर: (1). बाबर
व्याख्या: बाबर ने 1526 ई. में पानीपत के प्रथम युद्ध में इब्राहिम लोदी को हराकर भारत में मुगल साम्राज्य की नींव रखी।
Quest-14: शेरशाह सूरी का मकबरा कहाँ स्थित है?
- दिल्ली
- आगरा
- सासाराम (बिहार)
- लाहौर
उत्तर: (3). सासाराम (बिहार)
व्याख्या: शेरशाह सूरी का मकबरा बिहार के सासाराम में एक झील के बीच में स्थित है। यह इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण है।
Quest-15: ‘दीन-ए-इलाही’ नामक धर्म किसने चलाया था?
- बाबर
- अकबर
- हुमायूं
- जहांगीर
उत्तर: (2). अकबर
व्याख्या: अकबर ने 1582 ई. में सभी धर्मों के मूल सिद्धांतों को मिलाकर ‘दीन-ए-इलाही’ नामक एक नया धर्म चलाया। इसका उद्देश्य धार्मिक सहिष्णुता और सद्भाव को बढ़ावा देना था।
Quest-16: ‘जजिया कर’ को किसने समाप्त किया?
- बाबर
- हुमायूं
- अकबर
- औरंगजेब
उत्तर: (3). अकबर
व्याख्या: अकबर ने 1564 ई. में ‘जजिया कर’ (गैर-मुस्लिमों पर लगने वाला धार्मिक कर) को समाप्त कर दिया। हालांकि, औरंगजेब ने 1679 ई. में इसे फिर से लागू कर दिया था।
Quest-17: ‘मनसबदारी प्रथा’ किसने शुरू की थी?
- हुमायूं
- अकबर
- जहांगीर
- शाहजहां
उत्तर: (2). अकबर
व्याख्या: अकबर ने 1575 ई. में अपनी सेना और सिविल सेवा को संगठित करने के लिए ‘मनसबदारी प्रथा’ शुरू की। इसमें प्रत्येक अधिकारी को एक ‘मनसब’ (पद) दिया जाता था, जो उसकी रैंक, वेतन और सैन्य जिम्मेदारी को निर्धारित करता था।
Quest-18: ‘ताजमहल’ का निर्माण किसने करवाया?
- अकबर
- जहांगीर
- शाहजहां
- औरंगजेब
उत्तर: (3). शाहजहां
व्याख्या: शाहजहां ने अपनी प्रिय पत्नी मुमताज महल की याद में आगरा में ताजमहल का निर्माण करवाया। यह 1632 में शुरू हुआ और 1653 में बनकर तैयार हुआ।
Quest-19: औरंगजेब की मृत्यु कब हुई?
- 1658 ई.
- 1707 ई.
- 1720 ई.
- 1761 ई.
उत्तर: (2). 1707 ई.
व्याख्या: औरंगजेब की मृत्यु 1707 ई. में अहमदनगर में हुई। उसकी मृत्यु के बाद मुगल साम्राज्य का तेजी से पतन शुरू हो गया।
Quest-20: ‘दिल्ली का लाल किला’ किसने बनवाया?
- अकबर
- जहांगीर
- शाहजहां
- औरंगजेब
उत्तर: (3). शाहजहां
व्याख्या: शाहजहां ने अपनी नई राजधानी शाहजहांनाबाद (पुरानी दिल्ली) में लाल किला बनवाया। इसका निर्माण 1638 ई. में शुरू हुआ।
Quest-21: शिवाजी का राज्याभिषेक कहाँ हुआ था?
- पुणे
- रायगढ़
- तोरणा
- सिंहगढ़
उत्तर: (2). रायगढ़
व्याख्या: शिवाजी का राज्याभिषेक 1674 ई. में रायगढ़ किले में हुआ था। इसके बाद उन्होंने ‘छत्रपति’ की उपाधि धारण की।
Quest-22: ‘अष्टप्रधान’ किस शासक के मंत्रिमंडल को कहा जाता था?
- कृष्णदेव राय
- शिवाजी
- अकबर
- पेशवा बाजीराव द्वितीय
उत्तर: (2). शिवाजी
व्याख्या: शिवाजी ने अपने प्रशासनिक कार्यों में सहायता के लिए आठ मंत्रियों की एक परिषद बनाई थी, जिसे ‘अष्टप्रधान’ कहा जाता था। इसमें पेशवा सबसे प्रमुख होता था।
Quest-23: ‘पानीपत का तीसरा युद्ध’ किनके बीच लड़ा गया था?
- मराठा और मुगल
- मराठा और अफगान
- सिख और मुगल
- अंग्रेज और मराठा
उत्तर: (2). मराठा और अफगान
व्याख्या: पानीपत का तीसरा युद्ध 14 जनवरी, 1761 को मराठा साम्राज्य और अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में मराठों की करारी हार हुई, जिससे उनकी शक्ति को बहुत बड़ा झटका लगा।
Quest-24: सिख धर्म के संस्थापक कौन थे?
- गुरु गोबिंद सिंह
- गुरु नानक
- गुरु अर्जुन देव
- गुरु तेग बहादुर
उत्तर: (2). गुरु नानक
व्याख्या: गुरु नानक (1469-1539) सिख धर्म के संस्थापक थे। वह सिख धर्म के पहले गुरु थे और उन्होंने ही इस धर्म की नींव रखी।
Quest-25: ‘आदि ग्रंथ’ (गुरु ग्रंथ साहिब) का संकलन किसने किया था?
- गुरु गोबिंद सिंह
- गुरु नानक
- गुरु अर्जुन देव
- गुरु तेग बहादुर
उत्तर: (3). गुरु अर्जुन देव
व्याख्या: गुरु अर्जुन देव, सिखों के पांचवें गुरु थे। उन्होंने ‘आदि ग्रंथ’ (जो बाद में गुरु ग्रंथ साहिब के रूप में जाना गया) का संकलन किया, जिसमें सिख गुरुओं और विभिन्न संतों के भजन और उपदेश शामिल हैं।
Quest-26: ‘गोल्डन टेंपल’ (स्वर्ण मंदिर) का निर्माण किस सिख गुरु ने शुरू किया था?
- गुरु राम दास
- गुरु अर्जुन देव
- गुरु गोबिंद सिंह
- गुरु नानक
उत्तर: (1). गुरु राम दास
व्याख्या: अमृतसर में स्वर्ण मंदिर की नींव चौथे सिख गुरु गुरु राम दास ने रखी थी। बाद में उनके पुत्र गुरु अर्जुन देव ने इसका निर्माण पूरा करवाया।
Quest-27: दिल्ली सल्तनत की पहली और अंतिम महिला शासिका कौन थी?
- नूरजहां
- चांद बीबी
- रजिया सुल्तान
- मुमताज महल
उत्तर: (3). रजिया सुल्तान
व्याख्या: रजिया सुल्तान (1236-1240 ई.) दिल्ली सल्तनत की पहली और एकमात्र महिला शासिका थी। वह इल्तुतमिश की पुत्री थी।
Quest-28: ‘बुलंद दरवाजा’ का निर्माण किसने करवाया था?
- अकबर
- शाहजहां
- जहांगीर
- औरंगजेब
उत्तर: (1). अकबर
व्याख्या: अकबर ने गुजरात विजय के बाद फतेहपुर सीकरी में ‘बुलंद दरवाजा’ का निर्माण करवाया था। यह दुनिया के सबसे ऊंचे दरवाजों में से एक है।
Quest-29: ‘लोधी वंश’ का संस्थापक कौन था?
- इब्राहिम लोदी
- सिकंदर लोदी
- बहलोल लोदी
- खिजर खां
उत्तर: (3). बहलोल लोदी
व्याख्या: बहलोल लोदी ने 1451 ई. में दिल्ली में लोधी वंश की स्थापना की। यह दिल्ली सल्तनत का अंतिम वंश था।
Quest-30: ‘खानवा का युद्ध’ (1527 ई.) किसके बीच लड़ा गया था?
- बाबर और राणा सांगा
- बाबर और इब्राहिम लोदी
- बाबर और मेदिनी राय
- बाबर और अफगान
उत्तर: (1). बाबर और राणा सांगा
व्याख्या: खानवा का युद्ध 1527 ई. में मुगल शासक बाबर और मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में बाबर की जीत हुई और भारत में मुगल साम्राज्य की स्थिति मजबूत हुई।